देहरादून:
उत्तराखंड में जमीनों के सर्किल रेट जनवरी से बढ़ाने की तैयारी में है सरकार
यदि आप उत्तराखंड में जमीन खरीदने जा रहे हैं या प्लान बना रहे हैं तो साल के अंत तक जल्द से जल्द खरीदारी कर दे क्योंकि नए साल 2023 जनवरी महीने से उत्तराखंड सरकार सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रही है
इसके लिए शासन की ओर से सभी जिला अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं यदि सभी कुछ तैयारियों के मुताबिक हुआ तो जनवरी में सर्किल रेट बढ़ा दिए जाएंगे पिछले 2 सालों से राज्य में जमीनों के सर्किल रेट नहीं बने हैं वर्ष 2021 में कोविड-19 जबकि 2022 में राज्य के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए लेकिन अब एक बार फिर सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है सूत्रों के अनुसार इस संदर्भ में कुछ समय पूर्व वित्त विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया है जिसके बाद जिलों के सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव मांग लिया गया है जिले से प्रस्ताव मिलने के बाद अब इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी राज्य में हर साल औसतन 10% की दर से सर्किल रेट बढ़ाए जाते हैं लेकिन कई बार वित्त विभाग सर्किल रेट की दरों में एकरूपता लाने के लिए कुछ विशेष क्षेत्रों में सर्किल रेट तय सीमा से अधिक भी बढ़ा देता है हालांकि इस बार सर्किल रेट कितने बढ़ाई जाएंगे यह अभी तय नहीं है वित्त विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ने सर्किल रेट के संदर्भ में प्रस्ताव मांगे जाने की पुष्टि की है ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
