वारंटीओं की अम्मा कब तक मनाएगी खैर, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा फिर पकड़े गए 4 वारंटी

संवादाता: करन सहगल

देहरादून: देहरादून में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंट की तामील, हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन एवं कार्यवाही, विगत वर्षों के सक्रिय अपराधियों का सत्यापन, चिन्हिकरण एवं कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।

जिस क्रम में सुधीर पुत्र राजेंद्र निवासी 62 डंगवाल मार्ग चुक्खुवाला, अश्वनी पुत्र प्रह्लाद निवासी 203 चुक्खुवाला देहरादून, गौरव पुत्र राजकुमार निवासी 203 चुक्खुवाला, अभिषेक उर्फ गौरी पुत्र हीरा सिंह 407 खुर्बुरा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई शिशुपाल राणा प्रभारी चौकी धारा, पंकज तिवारी प्रभारी चौकी खुडबुड़ा, कांस्टेबल संतोष चौकी खुडबुड़ा, कॉन्स्टेबल दरबान चौकी धारा मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.