हिस्ट्रीशीटर हाजी इकबाल की दून में करोड़ों की संपत्ति सीज

Share your love

देहरादून

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी हाजी इकबाल कि देहरादून में करोड़ों की संपत्ति ईडी ने सीज कर दी है हाजी इकबाल यूपी में पूर्व एमएलसी रहे हैं हाजी इकबाल पर आरोप है कि यह संपत्ति उनके द्वारा अवैध कारोबार के द्वारा अर्जित की गई है ।

हालांकि स्थानीय कार्यालय के द्वारा इस कार्रवाई पर कोई पुष्टि नहीं गई है साथ ही स्थानीय पुलिस भी जानकारी से इंकार कर रही है सहारनपुर का हाजी इकबाल दुष्कर्म समेत कई मामलों में वांछित है और वह लंबे समय से फरार भी चल रहा है हाजी इकबाल पर 25000 का इनाम भी रखा गया है साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है यूपी में उसकी अभी तक 128 करोड़ की 174 संपत्तियां जप्त की जा चुकी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.