एमडीडीए द्वारा जगह-जगह लगाई जा रही हाई मास्ट लाइट !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

लोकजन टुडे ब्यूरो

नगर क्षेत्र में स्थापित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के संचालन, रखरखाव एवं वर्तमान स्थिति के संबंध में विवरण निम्नवत है—


THDC कॉलोनी के चौराहे पर स्थापित हाई मास्ट एम.डी.डी.ए. द्वारा लगाया गया है तथा उसका संचालन एवं रखरखाव भी एम.डी.डी.ए. द्वारा ही किया जा रहा है।


ब्राह्मणवाला–ISBT रोड पर स्थित 03 स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जहाँ किसी अज्ञात वाहन द्वारा पोल से टक्कर मारने के कारण लाइटें क्षतिग्रस्त होकर गिर गई हैं।


कारगी चौक से रिस्पन्ना रोड पर किसी अज्ञात वाहन द्वारा पोल से टक्कर मार दी गई थी, जिस कारण 08 पोल बंद हो गए थे। वर्तमान में उक्त सभी पोलों को ठीक करा दिया गया है। संबंधित पोलों के फोटोग्राफ संलग्न हैं।


टर्नर रोड, वार्ड संख्या–78 फ्लाईओवर की लाइटें लो-पावर में कार्य कर रही हैं। इन लाइटों को लगाए हुए 08 वर्ष से अधिक समय हो चुका है, जिन्हें अब नई लाइटों में परिवर्तित किए जाने का कार्य प्रगति पर है।


आराघर से ई.सी. रोड में स्थित समस्त स्ट्रीट लाइटों का संचालन स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा किया जाता है।


ट्रांसपोर्ट नगर की समस्त लाइटें एम.डी.डी.ए. द्वारा स्थापित की गई हैं तथा उनका संचालन एवं रखरखाव भी एम.डी.डी.ए. द्वारा ही किया जाता है।


राजपुर रोड से सहकारी बाजार तक एवं घंटाघर से दिलाराम चौक तक मुख्य मार्ग पर स्थापित स्ट्रीट लाइटें स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई हैं तथा उनका संचालन भी स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है।
उपरोक्त के अतिरिक्त निम्न स्थानों पर पथप्रकाश व्यवस्था एम.डी.डी.ए., स्मार्ट सिटी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत सरकार) द्वारा की गई है, जिनका रखरखाव संबंधित संस्थाओं द्वारा किया जाता है—
स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित पथप्रकाश व्यवस्था के स्थान:
घंटाघर से किशननगर चौक तक
कनॉट प्लेस से यमुना कॉलोनी तक (डेकोरेटिव पोल)
घंटाघर से दिलाराम चौक तक
राजपुर रोड से बहल चौक तक
करनपुर चौक से इसी मार्ग होते हुए आराघर तक
आराघर चौक से प्रिंस चौक तक
एम.डी.डी.ए. द्वारा संचालित पथप्रकाश व्यवस्था के स्थान:
सहारनपुर रोड (ग्राफिक एरा से आसारोड़ी चेक पोस्ट तक)
राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत सरकार) द्वारा संचालित पथप्रकाश

व्यवस्था के स्थान:
मोहकमपुर फ्लाईओवर से कुंवावाला (नगर निगम सीमा तक)
बल्लूपुल फ्लाईओवर से प्रेमनगर तक
रायपुर रिंग रोड (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से केंद्रीय विद्यालय तक)


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.