इधर दिया मुख्यमंत्री ने आदेश उधर एसटीएफ ने के दिया कमाल!

Share your love

लोकजन टुडे

  • आई.पी.एल. टूर्नामेंट में ऑनलाइन सट्टे पर स्पेशल टास्क फोर्स की देर रात कार्यवाही…
  • गुरुग्राम हरियाणा से हो रहा था नेटवर्क ऑपरेट..

देहरादून में ऑनलाइन सट्टे की शिकायत मिलने व इसमें जनता व युवाओं को ज्यादा लाभ के झाँसे में फ़साने के लिए लालच देकर कुछ लोगो द्वारा संगठित रूप से मैच में ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा है की सूचना के बाद देर रात एसटीएफ की टीम ने छापेमारे कर राजधानी के प्रकाश नगर,कैंट में एक मकान में ऑनलाइन सट्टे को संचालित करते अभियुक्त आशीष आहूजा को गिरफ्तार किया..साथ ही सट्टे में लगाये गए पांच लाख बासठ हज़ार रुपये के साथ पांच मोबाइल फ़ोन,एलसीडी, सेटअप बॉक्स,इंटरनेट मोडम,सट्टा रजिस्टर(लाखो का हिसाब किताब) बरामद किए गए।ऑनलाइन सट्टे में सह अभियुक्त रिशु जायसवाल की तलाश की जा रही है आपको बताते चले कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा कुछ दिन पूर्व पुलिस मुख्यालय में बैठक के दौरान ऑनलाइन सट्टा से नौजवानों और जनता को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर संगठित रूप से सट्टा करने वालो पर कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए थे,साथ ही नशे के विरुद्ध भी ठोस कार्यवाही के लिए कहा गया था..और निर्देश देने के कुछ दिनो में ही एसटीएफ टीम ने कमाल कर दिखाया..


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.