हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद !

Share your love

शीतकाल के लिए बन्द हुए श्री_हेमकुण्ड_साहिब के कपाट

श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के कुछ संस्मरण

इस वर्ष दिनाँक 22 मई 2022 को श्री हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गये थे पूरे यात्रा काल में लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुण्ड साहिब जी के सकुशल दर्शन किये।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे  द्वारा श्री हेमकुण्ड यात्रा आरम्भ होने से पूर्व हेमकुण्ड यात्रा मार्ग में समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया गया। यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इसके लिए ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल एवं एसडीआरएफ को सतर्कता से ड्यूटी करने, यात्रियों के साथ मैत्री व सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था।
जनपद पुलिस द्वारा श्री हेमकुंड साहिब आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे, साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव भ्युंडार एवं घाघरिया में यात्रियों की सहायता के लिए सीजनल चौकियाँ स्थापित की गई थी, जिनमें पर्याप्त पुलिस बल एवं एसडीआरएफ SDRF तैनात की गई थी।
यात्रियों की सुरक्षा हेतु चमोली पुलिस एवं SDRF द्वारा चाहे बर्फबारी हो कड़कती ठंड हो, बरसात हो या फिर किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति में अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाया।
यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के रात्रि के दौरान रास्ता भटकने पर, ऑक्सीजन की कमी के कारण अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर, लैंड स्लाइड के कारण मार्ग अवरुद्ध होने पर, या फिर किसी अन्य प्रकार से मुसीबत में होने पर जनपद पुलिस एवं SDRF द्वारा तत्काल मदद व रेस्क्यू कर जान बचाई गई, जिसके लिए सभी श्रद्धालुओं द्वारा जनपद पुलिस की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा व आभार प्रकट किया गया।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.