अगले 24 घंटे उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और टिहरी में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

17 को देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 18 को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 19 को उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 18 और 19 से बारिश में इजाफे का अनुमान है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.