क्षेत्राधिकारी सर्किल नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी द्वारा किया गया थाना नेहरू कॉलोनी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण। दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश

दिनांक 26.02.2023 को क्षेत्राधिकारी सर्किल नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर सर्वप्रथम गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना परिसर में लम्बित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों एवं नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया गया। थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को कर्मचारियों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव करने तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने व उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों से शस्त्र संचालन करवाया गया तथा कर्मियों से असलाह की जानकारी ली गयी व कर्मचारियों द्वारा शस्त्र संचालन पर संतुष्टि जताई गई ।तत्पश्चात थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
