हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की दूरी मिनटों में होगी पूरी, शुरू हो सकती है हवाई सेवा

Share your love

हल्द्वानी: मैदानी रास्तों के अपेक्षा पहाड़ों में सफर करना ज़्यादा थकान भरा भी होता है और ज्यादा लंबा भी होता है। मगर अब हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जाने के लिए सिर्फ मिनटों की ही दूरी तय करनी होगी। जी हां, अब यहां से हेली सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए हेली कंपनियों से बात भी शुरू हो गई है।

कुछ शुरूआती अड़चनों के दूर होते ही हल्द्वानी व रामनगर से अल्मोड़ा, रामनगर व पिथौरागढ़ के लिए हवाई यात्रा सेवा शुरू हो सकती है। हेली सेवा संचालित करने को लेकर विभिन्न हेली कंपनियों से बात लगातार चल रही है। ज्ञात रहे कि कुछ समय पूर्व देहरादून-पिथौरागढ़ मार्ग पर नौ सीटर विमान की हवाई सेवा शुरू की गई थी। यह हवाई सेवा सप्ताह में दो दिन देहरादून से पिथौरागढ़ व पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच संचालित होने लगी।शुरुआत में तो सब ठीक रहा, लेकिन कई तकनीकी कारणों से यह सेवा बंद करनी पड़ी। वैसे इसका कारण विमान में तकनीकी खराबी आना बताया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.