हल्द्वानी: बस और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, बोलेरे के उड़े परखच्चे, 2 की दर्दनाक मौत

Share your love

हल्द्वानी: हल्द्वानी राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निजी बस और बोलेरो की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक हादसा पंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। बोलेरो सवार सभी छह लोग हल्द्वानी के रहने वाले बताए गए हैं।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भिड़ंत के कारण यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने किसी तरह यातायात खुलवा कर सुचारू कराया। हादसे में मृत दोनों लोगों के शव मोरचरी में रखवा दिए गए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.