श्रीनगर के चौरास मैं गर्ल्स हॉस्टल में घुसा गुलदार 300 से अधिक लड़कियां हो गई कमरों में कैद देखिए वीडियो

Share your love

श्रीनगर के चौरास कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब हॉस्टल की लड़कियों ने कैंपस में गुलदार को टहलते हुए देखा

 

 

आज सुबह गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास गर्ल्स हॉस्टल में एक गुलदार आ धमका जिससे छात्राएं सहित हॉस्टल स्टाफ में अफरा तफरी का माहौल हो गया. कैंपस के सुरक्षा अधिकारी एच पी जोशी द्वारा बताया गया की कैंपस के इर्द-गिर्द  डेन फॉरेस्ट होने के कारण अक्सर  यहां गुलदार घूमता रहता है लेकिन इस बार दीवार फांद कर गुलदार कैंपस में घुस गया गुलदार काफी वृद्ध हो चुका है अक्सर वह इधर ही घूमता रहता है हॉस्टल के मैस का बच्चा हुआ खाना कर्मचारियों के द्वारा हॉस्टल के पीछे फेंका जाता है जिसे खाने के लिए वहां बड़ी मात्रा में कुत्ते ही रहते हैं उन्हीं कुत्तों की ताक में गुलदार वहां आता है लेकिन गुलदार अब काफी वृद्ध हो चुका है जिसके कारण वह शिकार भी नहीं कर पाता वहीं वन विभाग के द्वारा आज गुलदार की सूचना पर हॉस्टल परिसर में कांबिंग की गई लेकिन गुलदार झाड़ियों में लापता हो कर वापस जंगल चला गया

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.