कक्षा छठवीं के छात्र को गुलदार ने बनाया निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल
Share your love
टिहरी में 12 साल के किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला,गुलदार के हमलों में प्रदेश भर में एक ही हफ़्ते में मारे जा चुके हैं तीन नौनिहाल
पौड़ी, अल्मोड़ा के बाद अब टिहरी गढ़वाल के बालगंगा रेंज से गुलदार के हमले में नौनिहाल के मारे जाने की दुख भरी घटना सामने आ रही अर्णव चंद उम्र 12 वर्ष पुत्र रणवीर चंद रमोला अपने घर अल्दी से 500 मीटर की दूरी पर अपने गांव मयकोट में खेलने अपने दोस्तों के साथ गया था। साय 5:00 बजे के करीब मयकोट से अलदी अपने घर आते समय रास्ते में दिन में ही आदमखोर गुलदार ने हमला कर अपना निवाला बना दिया।सांय होते ही घर में जब अर्णव चंद की ढूंढ हुई तो पता चला अर्णव चंद कहीं लापता हो गया है। इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई तुरंत इसकी सूचना थाने घनसाली को दी गई।वही बालगंगा रेंजर प्रदीप चौहान ने बताया है कि थाने घनसाली से सूचना मिली है कि ग्राम सभा मयकोट से 5:00 बजे से अर्णव चंद लापता है। जिस पर वन विभाग बालगंगा रेंज, राजस्व विभाग, थाना घनसाली एवं ग्रामीणों के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर रात्रि 2:30 रात्रि करीब अर्णव चंद को गाँव से 500 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में आदमखोर गुलदार से हमले का शिकार हुए मृत पाया गया। जिसमें की अर्णव के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी ले जाया गया है।अर्णव चंद 2 भाई एवं एक बहन के साथ सबसे छोटा भाई था। जबकि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केमरिया सौड में कक्षा 6 का छात्र था। वही बालगंगा रेंजर प्रदीप चौहान ने बताया है कि क्यूआरटी की टीम पिंजरे सहित मौके पर बुला ली गई है ,साथ ही शूटर गंभीर सिंह भंडारी से बातचीत हो गई है। आदेश मिलते ही आदमखोर गुलदार को मारने की तैयारी लगभग तय हो चुकी है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
