गुलदार को पकड़ तो लिया लेकिन रखा कहां जाए ? रेस्क्यू सेंटर में जगह ही नहीं बची….
Share your love
देहरादून

उत्तराखंड में वन विभाग लगातार आदमखोर गुलदार को पकड़ रहा है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी उत्तराखंड में गुलदार रेस्क्यू सेंटर में उन्हें रखने की जगह ही नहीं है ऐसे में इन्हें पकड़कर कहां रखना है यह वन विभाग के लिए एक बड़ा सरदर्द बन गया है पकड़ने के पश्चात गुलदार को पिंजरे में रखना भी ज्यादा समय तक उचित नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी कई गुलदार पिंजरा में रहने को मजबूर है
वही सहसपुर से पकड़े गए ढाई-तीन साल के स्वस्थ गुलदार को चार फीट चौड़े, सात फीट लंबे पिंजरे में कैद हुए धीरे-धीरे समय बढ़ रहा है। लेकिन, वन विभाग के पास उसे पिंजरे से निकालने के बारे में कोई जवाब नहीं है।
प्रभारी रेंज अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुलदार को गहन निगरानी में रखा गया है। हालांकि, उन्होंने मेडिकल जांच जैसी कोई जानकारी नहीं दी। उनके पास निगरानी में रखने की समय सीमा की भी पुष्ट जानकारी नहीं है। उधर, कालसी वन प्रभाग के डीएफओ अमरेश कुमार का कहना है कि रेस्क्यू सेंटर और चिड़ियाघरों को लेकर अधिकारियों से बात चल रही है। अभी गुलदार को कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में रखा गया है। जल्द ही किसी रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा।
स्वस्थ गुलदार को ज्यादा देर पिंजरे में रखना ठीक नहीं
विशेषज्ञ राजाजी टाइगर रिजर्व से लेकर दून चिड़ियाघर तक अपनी सेवाएं दे चुकीं डॉ. दीप्ति अरोड़ा का कहना है कि स्वस्थ गुलदार के ज्यादा देर पिंजरे में कैद रखना ठीक नहीं है। सबसे बड़ा खतरा उसके पिंजरे में दांत गड़ाने और पंजे मारकर खुद को घायल करने का रहता है। इसके अलावा कमजोर दिल होने के कारण हृदयाघात भी हो सकता है। अगर गुलदार स्वस्थ है तो उसे जल्द पिंजरे से शिफ्ट करना पड़ेगा।
यहां हैं रेस्क्यू सेंटर
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश में चार रेस्क्यू सेंटर हैं। इनमें दो कुमाऊं मंडल में हैं। एक कार्बेट नेशनल पार्क की ढेला रेंज और दूसरा अल्मोड़ा जिले में है। गढ़वाल मंडल में एक रेस्क्यू सेंटर दून चिड़ियाघर और दूसरा चिड़ियापुर, हरिद्वार में है। इनमें पहले से गुलदार हैं। अन्य गुलदार के लिए जगह नहीं है।
बाड़े बढ़ाने की मांगी अनुमतिहरिद्वार प्रतिनिधि के मुताबिक, चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में गुलदार रखने के लिए नौ बाड़े हैं और यहां 10 गुलदार रखे गए हैं। जगह नहीं होने पर एक गुलदार को चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। दो शावक भी बड़े हो चुके हैं। हालांकि, इन्हें दून जू में शिफ्ट किया जाना है।
रेस्क्यू सेंटर के प्रभारी अरविंद डोभाल कहते हैं कि बाड़े बढ़ाने की अनुमति मांगी गई है। वहीं, दून जू में दो गुलदार रखे गए हैं। तीसरा रखने की जगह नहीं बची है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
