दून चैलेंजर्स को हराकर ग्राफिक एरा एफसी बनी चैंपियन मंत्री सुबोध उनियाल व कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना रहे मौजूद !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

  • तृतीय द ग्रेट स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
  • वन मंत्री सुबोध उनियाल व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने विजेता व उप विजेता टीमों को दी ट्राफियां व पुरस्कार
    देहरादून। सर्वगुण ज्ञानोदय ट्रस्ट की ओर से आयोजित तृतीय द ग्रेट स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में ग्राफिक एरा एफसी ने अतिरिक्त समय दागे दो गोल की बदौलत दून चैलेंजर्स को 2-0 से हराकर खिताब कब्जाया।
    पवेलियन ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को दून चैलेंजर्स व ग्राफिक एरा एफसी के बीच फाइनल खेला गया।
  • कांटे की टक्कर वाले मुकाबले ने फुटबॉल प्रेमियों को बांधे रखा। दोनों टीमों ने आक्रामक खेलते हुए एकदूसरे की रक्षापंक्ति को उलझाए रखा। हालांकि पहले हॉफ में किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के बाद में खेल बराबरी का चला। 83वें मिनट में ग्राफिक एरा एफसी के स्ट्राइकर बतिस्ता ने विपक्षी रक्षापंक्ति को भेदते हुए गोल दाग टीम को 1-0 से आगे कर दिया। 91वें मिनट केसी ने गोल कर ग्राफिक एरा एफसी को 2-0 से जीत दिला दी।
  • समापन पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने विजेता व उपविजेता टीमों को क्रमशः 51 हजार व 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में एसपी सिंह, हरीश अरोड़ा, उमा शुक्ला, शुभेंदु वर्धन, रक्षेंदु वर्धन, मुनीजा मुश्ताक, हरीश खनकरियाल, पदम सिंह थापा, ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल रावत, अंकुर राणा, विकास कुशवाहा, वैभव भारद्वाज, वरुण, अतुल रावत, ललित पुंडीर, जोनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

  • ये रहे खास
    मैन ऑफ द मैच- बतिस्ता, ग्राफिक एरा एफसी
    बेस्ट डिफेंडर-राजीव पंवार, दून चैलेंजर्स
    बेस्ट गोलकीपर- ब्यूटरश, ग्राफिक एरा एफसी
    बेस्ट स्कोरी-अक्षय राज, दून चैलेंजर्स
    बेस्ट मिडफील्डर भुवन, दून चैलेंजर


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.