भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत

Share your love

प्रयागराज: प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलस कर मौत हो गई है।रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 6 साल की बेटी किया दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी।इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें कि दिवाली की रात को उनका परिवार प्रयागराज में ही था। दीपावली की रात रीता बहुगुणा की पोती दूसरे बच्चों के साथ छत पर खेलने के लिए गयी थी। छत पर बच्चों के साथ खेलते वक़्त पटाखा फठ गया जिसकी चिंगारी से बच्ची की कपड़ों में लग गई। ये चिंगारी रीता की पोती की ड्रेस में भी लगी। हादसे में बच्ची 60% से ज्यादा जल गई थी। उसका निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर बीते दिन एयर एम्बुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जाना था, लेकिन शिफ्टिंग से पहले ही इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई।

सांसद रीता जोशी ने हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और सीएम योगी आदित्यनाथ से बात कर बच्ची के इलाज के लिए बात की थी। बच्ची का आज दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज होना था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.