अच्छी खबर राज्य के लिए उत्तराखंड में बढ़ गए हिम तेंदुए, इतनी पहुंची संख्या !

Share your love

देहरादून:

विश्व हिम तेंदुआ दिवस 23 अक्तूबर से पहले राज्य के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य में हिम तेंदुओं की संख्या बढ़ गई है। पिछले करीब एक साल से चल रही गणना के बाद शुक्रवार को वन विभाग ने आंकड़े जारी कर दिए। राज्य में करीब 121 हिम तेंदुए पाए गए हैं। पहली बार इनका सही आकलन कर अहम डाटा बैंक भी तैयार किया गया है। 2016 में एक आकलन के दौरान इनकी संख्या 86 के आसपास थी।

चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने बताया कि राज्य में हिम तेंदुए के लिये उपलब्ध क्षेत्रफल को 12764.35 वर्ग किमी अगणित किया गया है। गणना 2 चरणों में सम्पन्न की गयी है। जिसमें गोविन्द राष्ट्रीय

उद्यान एवं वन्य जीव विहार, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, नन्दा देवी बायोस्फियर के उच्च स्थलीय क्षेत्र तथा उत्तराखण्ड के ट्रांस हिमालयी क्षेत्र शामिल किए गए।

इस वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार उत्तराखण्ड में हिम तेंदुओं की अनुमानित संख्या 121 आंकी गई। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेश में हिम तेंदुओं की बढ़ती आबादी पर प्रदेशवासियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं इस कार्य में लगे गैर सरकारी संगठनों को बधाई दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.