1 वर्ष से फरार 25000 का इनामी चढ़ा कोतवाली पटेलनगर पुलिस के हत्थे !
Share your love
कोतवाली पटेल नगर देहरादून :
कोतवाली पटेलनगर पुलिस को मिली बडी सफलता, लगातार एक वर्ष से फरार चल रहे 25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) के शातिर ईनामी गैंगस्टर अपराधी किया गिरफ्तार ।
ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा जेल से छूटे अपराधियों के सत्यापन करते हुए प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए वाँछित फरार ईनामी अभियुक्तों के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। जिसमे पुलिस टीम अलग-अलग स्थानो मे रवाना की गई । इसी क्रम मे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त तालिब पुत्र जाकिर हुसैन निवासी मदीना कालोनी लाहस्वाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष, 25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) के ईनामी अपराधी को चन्द्रमणी चौक से गिरफ्तार किया गया। जो विगत 02 वर्ष से धोखाधडी/ गैंगस्टर के मामलों मे फरार चल रहा था। इसके विरुद्व थाना पटेलनगर पर धोखाधडी, आपराधिक षडयन्त्र रचने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसे संगीन अपराधो के विभिन्न मामले दर्ज है । इसके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस टीम द्वारा दबिशें दी जा रही थी जिसके क्रम मे उक्त अभियुक्त को थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
1- तालिब पुत्र जाकिर हुसैन निवासी मदीना कालोनी लाहस्वाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास:-
1-मु0अ0सं0-403/2020 धारा 420/467/468/471/170/120बी भादवि चालानी थाना कोतवाली पटेलनगर देहरादून ।
2-मु0अ0सं0-334/2020 धारा 420/419/420/12बी भादवि चालानी थाना कोतवाली नगर देहरादून
3-मु0अ0सं0-92/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून
अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल पटेल नगर सूर्य भूषण नेगी, वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कॉन्स्टेबल अरशद अली, कॉन्स्टेबल राजीव कुमार, कॉन्स्टेबल प्रजापति एवं कॉन्स्टेबल कैलाश पवार मौजूद थे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
