समग्र शिक्षा के अंतर्गत ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक और जिलाधिकारी ने की सहभागिता !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलन के साथ उद्घघाटन मुख्य अतिथि विधायक गंगोत्री विधानसभा सुरेश चौहान द्वारा किया गया एवं सपनो की उडान कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना एवं आर्शीवचन दिया। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा विभिन्न विकासखण्डों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा छात्र–छात्राओं, अभिभावकों एवं उपस्थित अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावकों द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग करने की सराहना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने लक्ष्य ऊंचा रखने और कड़ी करने की प्रेरणा देते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

जनपदीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम के अन्तर्गत पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ लोकनृत्य, लोकगीत, रैम्प वॉक, प्रदर्शनी एवं स्टॉल तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के 06 विकास खण्डों के राजकीय विद्यालयों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं अभिभावकों एवं महिला प्रेरक समूह सदस्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सपनों की उड़ान कार्यक्रम निम्नलिखित उदेश्य के साथ सम्पादित किया गया-

  1. विद्यालय प्रबन्धन में अभिभावकों, शिक्षकों एवं समुदाय की भागीदारी बढ़ाना।
  2. समुदाय को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रति जागरूक करना।
  3. बच्चों सृजनशीलता का विकास।
  4. विद्यालय विकास हेतु समुदाय में अपनत्व की भावना की विकसित करना।
  5. समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों के प्रति जनजागरूकता आदि।

  6. कार्यक्रम के समापन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका भूपेन्द्र चौहान द्वारा समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य दीपेन्द्र कोहली उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आयोजक मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला परियोजना अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेन्द्र अमोली, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी वृन्दावन कुमार एवं समस्त समग्र शिक्षा तथा पी०एम० पोषण कार्मिक एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जनपद उत्तरकाशी के साथ ही जनपद के शिक्षक संघ पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.