देहरादून प्रेम नगर में खुलेआम झाड़ियों के पीछे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

देहरादून/प्रेमनगर,

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त अराजक तत्वों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष प्रेमनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20-05-23 को आडवाणी पुल के पास झड़ियो के पास से 07 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके पर पुलिस टीम को अभियुक्तों के पास से 2,38,070 रु0 नगद तथा 104 ताश के पत्ते बरामद हुए, अभियुक्तों के विरुद्ध थाना प्रेम नगर में मुकदमा अपराध संख्या 106/23 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-*

1- अजित पुत्र नेत्रपाल नि0 ठाकुरपुर प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 47 वर्ष
2-योगेश उर्फ गोलु पुत्र केसरी नि0 श्यामपुर, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 40 वर्ष
3-राहुल पुत्र वीरेंद नि0 नया गाँव थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 30 वर्ष
4- मुजम्मिल पुत्र मोह0 खालिद नि0 नया गाँव, थाना पटेलनगर, देहरादून उम्र 31 वर्ष
5-प्रीतम पुत्र पप्पू नि0 नया गाँव, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष
6-रोहित पुत्र राजवीर नि0 सीमा द्वार वसंत विहार देहरादून, उम्र 32 वर्ष
7-यशपाल पुत्र स्व0 दीवान सिंह, नि0 ठाकुरपुर, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 61 वर्ष

बरामदगी का विवरण :-

1- ₹ 2,38,070/- नगद
2- 104 ताश के पत्ते

नोट :- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा ₹10000 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.