आज से देहरादून से दिल्ली के लिए हर इतने मिनट पर मिलेगी बस…

Share your love

देहरादून: उत्तर प्रदेश ने आखिर उत्तराखंड और दिल्ली के लिए बस संचालन की मंजूरी दे दी। इसके बाद बुधवार से उत्तराखंड के सभी बस डिपो से उत्तर प्रदेश के शहरों समेत दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए बस संचालन शुरू हो गया है।

वही दिल्ली जाने वालों को गुरुवार से आईएसबीटी से हर 30 मिनट पर रोडवेज की बस मिलेगी। हालांकि फिलहाल निगम केवल अपनी बसों का संचालन करेगा, अनुबंधित बसों का संचालन शुरू नहीं होगा। दरअसल, यूपी में प्रवेश की अनुमति न होने की वजह से दिल्ली के लिए वाया करनाल रोडवेज की बसें संचालित हो रही थीं। इस वजह से यात्रियों को 40 रुपये अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा था। यात्रियों के कम उत्साह की वजह से निगम की बसें भी कम चल रही थी।

अब चूंकि दिल्ली की दूरी घट गई है। यूपी के विभिन्न शहरों से होते हुए बसें चलेंगी, इसलिए आईएसबीटी देहरादून से अब हर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए बस मिलेगी। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे चली, जबकि अंतिम बस रात को साढ़े दस बजे जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.