भ्रष्टाचार पर रोक लगाने से बौखलाए पूर्ति निरीक्षकों का धरना, भाईचारा एकता मंच देगा डीएम को ज्ञापन

Share your love

रुद्रपुर: सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकानों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखला कर जिला पूर्ति कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने राशन विक्रेताओं के सहयोग से प्रदर्शन शुरू कर गरीब जनता के साथ धोखा किया है।

उधर जिला पूर्ति कार्यालय में गरीब लोग लंबी लंबी लाइन लगाए खड़े हैं और इधर सरकारी पैसे पर ऐश करने वाले जिला पूर्ति कार्यालय के कुछ कर्मचारी राशन विक्रेताओं के सहयोग से धरना जमाए बैठे हैं।गरीब जनता की परेशानी को देखते हुए भाईचारा एकता मंच जिला पूर्ति कार्यालय में लंबे समय से तैनात सभी कर्मचारियों और कुछ राशन विक्रेताओं की संपत्ति की जांच की मांग करते हुए पूरे मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन देगा उक्त जानकारी भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने आज प्रेस को दी।

उल्लेखनीय है कि आजकल राशन कार्डों के ऑनलाइन का काम चल रहा है, जिसमें शहर व आसपास के गरीब लोग पहले ही अपना काम-धाम छोड़ कर राशन कार्ड की ऑनलाइन की लाइन में लगे हैं। कई बार भाईचारा एकता मंच ने कुछ भ्रष्ट राशन डिपो की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से कि जिस पर गंगापुर के कोटा डीलर की जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों के साथ जाकर खुद जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच की और जांच में उस पर लगाए गए।

आरोप सही पाए गए इसी तरह के कई और मामलों में जिला पूर्ति अधिकारी कार्रवाई करने के मूड में है जिससे जिला पूर्ति कार्यालय के कुछ कर्मचारी व कुछ राशन विक्रेता असंतुष्ट हैं जिलापूर्तिअधिकारी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों ने धरना देना शुरू कर दिया है। जिससे जहां एक ओर गरीब जनता का उत्पीड़न हो रहा है।

वहीं सरकारी पैसे पर ऐश करने वाले जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारी और कुछ कोटा डीलर भ्रष्टाचार को रोकने वाले जिला पूर्ति अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। भाईचारा एकता मंच इस पूरे मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शासन प्रशासन से सभी जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों की संपत्ति की जांच की मांग करेगा और सभी भ्रष्ट राशन विक्रेताओं की भी जांच की मांग करेगा भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा गरीब जनता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.