गोविंद बल्लभ पंत घुड़दौडी इंजीनियरिंग कॉलेज का पूर्व रजिस्ट्रार गिरफ्तार

Share your love

गोविन्द बल्लभ पन्त इन्जनियरिग संस्थान घुडदौडी जनपद पौडी गढवाल के पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार को कोतवाली पौडी पुलिस टीम ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।

 कॉलेज में रजिस्ट्रार रहे संदीप कुमार पर अपने सेवाकाल के दौरान वित्तीय गड़बड़ी करने और अहम दस्तावेज गायब करने के आरोप लगे थे। संदीप कुमार के खिलाफ अहम दस्तावेज गायब करने तथा अन्य आरोप लगाते हुए संस्थान की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर अब एकशन हुआ है।

ज्ञात हो कि इंजीनियरिंग संस्थान घुड़दौड़ी के तत्कालीन कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ संजीव नैथानी ने पौड़ी कोतवाली में पिछले साल 30 अक्तूबर को लिखित शिकायत दी थी। इसी शिकायत में बर्खास्त रजिस्ट्रार संदीप कुमार पर 2018-19 में हुई शिक्षकों एवं कुलसचिव पदों पर नियुक्ति तथा इंटरव्यू प्रक्रिया के अहम सरकारी दस्तावेज गायब करने के आरोप लगाए गए थे। इसी शिकायत का परीक्षण करने के बाद शासन स्तर पर SIT गठित की गई और अब गिरफ़्तारी हो गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.