सिडकुल के जीएम पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने लगाया गंभीर आरोप !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड सिडकुल में टेंडर आवंटन को लेकर नया विवाद सामने आया है कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने महाप्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि सिडकुल के GM यदुवीर पुंडीर अपने ही परिचितों और परिवार को फायदा पहुँचाने का काम कर रहे हैं,

आगे आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए करन माहरा का कहना है कि GM यदुवीर पुंडीर ने अपने परिवार के नाम पर एक कंपनी बनाई, और सिडकुल में बिना टेंडर के 70 लाख रुपये से अधिक के काम उसी कंपनी को आवंटित कर दिए उनके मुताबिक पुंडीर की पत्नी सोनिया पुंडीर की कंपनी को भी अब तक 50% मैप तैयार करने के काम दे दिए गए।

जबकि सिडकुल की नियमावली साफ कहती है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी या परिजन की कंपनी को काम नहीं दे सकता है। करन माहरा ने आरोप लगाया कि सिडकुल प्रशासन जानकारी छिपा रहा है और अगर सभी दस्तावेज आरटीआई से मिल गए, तो घोटाले की राशि करोड़ों तक पहुँच सकती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.