हाथी से बचकर भागे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, देखिए वीडियो

Share your love

पौड़ी दौरे मे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का काफिला जब कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे से गुजर रहा था, तभी टूट गदेरे के पास अचानक हाथी निकल कर हाईवे पर आ गया, हाथी को नजदीक आता तथा
आक्रमक देख त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य लोगों को वाहन छोड़ भागना पड़ा. इस दौरान जान बचाने के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य लोग पहाड़ी पर चढ़ गए, जिसमे बीजेपी नेता चौहान फिसल गए,

त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला सतपुली से कोटद्वार की ओर आ रहा था. शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच कोटद्वार-दुगड्डा के बीच टूट गदेरे के पास अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया.
पूर्व सीएम के काफिले में शामिल बीजेपी नेता पृथ्वीराज चौहान वाहन से निकलकर पहाड़ी पर चढ़ते हुए घायल हो गए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.