उत्तराखंड में फिर जलने शुरू हुए जंगल 3 दिन में 43 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित वन विभाग के सभी दावे फेल

देहरादून

3 दिन में उत्तराखंड में आग की 17 घटनाएं 43 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

उत्तराखंड में शुष्क मौसम में पारा चढ़ने के साथ ही जंगल जलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है वन विभाग के लाख दावों के बावजूद भी इस वर्ष भी जंगलों में आग की घटनाओं पर काबू नहीं पाया जा सका है हालांकि मार्च के महीने में मौसम की मेहरबानी के चलते प्रदेश में जमकर वर्षा हुई और जंगल की आग से राहत रही लेकिन अप्रैल में शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है खासकर बीते 3 दिन से पारे में लगातार इजाफा हो रहा है ऐसे में 3 दिन के भीतर प्रदेश में जंगल की आग की 17 घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें 43 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है वहीं आने वाले दिनों में वन विभाग की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने की आशंका है कि विभाग की ओर से आज की रोकथाम के भरसक प्रयास करने का दावा किया जा रहा है लेकिन यह सभी दावे फिलहाल हवा हवाई नजर आ रहे हैं प्रदेश में अनियमित वर्षा के पैटर्न के चलते बीते कुछ सालों से शीतकाल में भी आग की घटनाएं बढ़ गई हैं।

वही फिलहाल वर्षा के आसार नहीं दिख रहे हैं इसके बाद मई और जून भी वन विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है बीते 2 दिनों की बात करें तो कुल 17 घटनाओं में से 11 घटनाएं आरक्षित वन क्षेत्र में हुई है और 6 घटनाएं सिविल क्षेत्र की हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.