बाहरी राज्य के यात्रियों के लिए बिना रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगी चार धाम यात्रा ! पंजीकरण के लिए ऐसे करें आवेदन

Share your love

🔊 Tap to unmute

देहरादून

 

बिना पंजीकरण के नहीं होगी दर्शन की अनुमति

🔊 Tap to unmute

चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के दर्शन की अनुमति नहीं होगी। इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के लिए चारधाम यात्रा मार्गों पर काउंटर नहीं खोले जाएंगे। ऋषिकेश स्थित यात्रा कार्यालय में ही एक काउंटर खुलेगा।

MDDA New Apartments

चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए 21 फरवरी से पर्यटन विभाग की वेबसाइट खुल जाएगी। जब तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की मंदिर समितियों की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं की जाती है तब तक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

आगामी चारधाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली बार यात्रा शुरू होने से दो माह पहले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू की जा रही है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु यात्रा का प्लान बनाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

ऐसे करें पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण के लिए अलग-अलग विकल्प दिए हैं। विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सअप, टोल फ्री नंबर-0135-1364, touristcareuttarakhand एप से भी पंजीकरण कर सकते हैं।

 

MDDA Information

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.