वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने 2023-24 के लिए 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया

Share your love

चमोली

 

गैरसैंण – उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया। गैरसैण के भराड़ीसैंण विधानसभा में यह पहला पूर्णकालिक बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट समावेशी विकास और सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं।

 


विधानसभा के पटल पर आएंगे आज 12 विधेयक।।
1
उत्तराखंड मत्स्य अधिनियम संशोधन विधेयक 2022।
2
उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 2016) (संशोधन) विधेयक।
3
उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1959) (संशोधन) विधेयक 2022।

4
उत्तराखंड पेंशन हेतु अहरकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण विधायक 2022।
5
उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1960) (संशोधन) विधेयक
6
उत्तराखंड सहकारी समिति संशोधन विधेयक 2022।

7
उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक।
8
यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रुड़की संशोधन विधेयक 2023।।
9
उत्तराखंड सेवा का अधिकार संशोधन विधेयक 2023।
10
नकल विरोधी विधेयक।।
उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित संसाधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) विधायक 2023।
11
सरकारी अनुदान अधिनियम 1895 (उत्तराखंड संशोधन) विधेयक 2023।
12
उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 (संशोधन) विधेयक।।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.