जनपद उत्तरकाशी के ग्राम राणाचट्टी में लगी भीषण आग, SDRF व फायर सर्विस ने पाया आग पर काबू

Share your love

उत्तरकाशी

आज दिनाँक 31 जनवरी 2023 को थाना बड़कोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ग्राम राणाचट्टी में आग लग गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी प्रदीप पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर जिला पुलिस, फायर सर्विस के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तीन मकान जलकर राख हो गये, सौभाग्य से गाँव मे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी प्रदीप पंवार
2. आरक्षी सुरेंद्र तोमर
3. आरक्षी रुस्तम सिंह
4. आरक्षी यशवंत सिंह
5. पैरामीडिक्स आशीष भण्डारी
6. चालक आशीष सिंह

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.