कैंची धाम से दिल्ली जा रहा परिवार हादसे का शिकार पुलिस ने बचाई पर्यटकों की जान

Share your love

नैनीताल

 

नैनीताल पुलिस की तत्परता से दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल एक परिवार के तीन पर्यटकों को किया रेस्क्यू, बचाई जान

आज दिनांक 07.03.2023 की सायं को दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आए तीन पर्यटक वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी आई-20 कार अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों व राह चलते लोगों द्वारा काठगोदाम पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही  प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

 

वहां पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से वाहन में सवार एक परिवार के तीन लोग 1. मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली। 2. प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित 3. जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी उपरोक्त को रेस्क्यू किया गया। गंभीर रूप से घायल परिवार को थाने के सरकारी वाहन से ब्रज लाल अस्पताल हल्द्वानी लाकर तत्काल भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार कराकर उनकी जान बचाई जा सकी।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.