Exclusive: वैज्ञानिकों ने बताई आपदा आने की वजह…देखिये ये खास वीडियो

देहरादून: उत्तराखंड आपदा आने के बाद वाडिया के 5 वैज्ञानिकों ने रैणी गांव के ऊपर जो ग्लेशियर टूटा वहां जाकर रिसर्च किया। वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉक्टर कालाचांद ने बताया कि वाडिया का एक दल रैणी गांव के ऊपर जो गिरीशा टूटा था, उसका हेलीकॉप्टर और स्थलीय निरीक्षण वैज्ञानिकों के द्वारा किया गया। जिसमें यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जो त्रासदी 7 फरवरी को रैणी गांव के ऊपर से आई थी वह हैंगिंग ग्लेशियर के टूटने के कारण यह घटना घटित हुई थी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.