पेरोल की निर्धारित समयावधि में आत्मसमर्पण न करने वाले अभियुक्तों को कोतवाली नगर पुलिस ने भेजा जेल !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल 

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने नगर की कमान संभालते ही अपराधियों के विरुद्ध कमर कसी हुई है तथा ऐसे विचाराधीन बंदी जो पेरोल या जमानत पर बाहर आ गए हैं और पैरोल की समयावधि पूर्ण होने के बाद भी आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं, ऐसे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु महकमे को सख़्त दिशा निर्देश दीये हुए हैं जिसके अनुपालन में आज कोतवाली नगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l

गिरफ्तार बन्दियों का नाम हीरा सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी 107 इन्द्रेश नगर, कॉवली रोड तथा   रोहित वर्मा पुत्र राजीव वर्मा निवासी 286 गांधी ग्राम है

अभियुक्त को गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक उप निरीक्षक नीरज त्यागी, उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद, हेड कांस्टेबल राजेश एवं हेल्थ कांस्टेबल ओम कुमार शामिल थे l

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.