गौरीकुंड हादसे में 3 दिन बाद भी नहीं लगा लापता श्रद्धालुओं का कोई भी पता राज्य और केंद्र की 7 एजेंसियां भी ढूंढ पाने में नाकाम

Share your love

रुद्रप्रयाग

3 दिन बाद भी रेस्क्यू टीम के हाथ खाली नहीं लगा पाई लापता श्रद्धालुओं का पता लगभग केंद्र और राज्य सरकार की 7 एजेंसियां मिलकर चला रही सर्चिंग ऑपरेशन उसके बावजूद भी इन एजेंसियों के हाथ अभी तक कुछ नहीं लग पाया है 3 अगस्त को रात केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड पुलिया के समीप भूस्खलन में लगभग 15 से अधिक नेपाली श्रद्धालुओं का कोई भी पता नहीं लग पा रहा है अभी तक सर्चिंग टीम के द्वारा तीन शव बरामद कर पाए हैं

 

स्थल पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, जिला आपदा प्रबन्धन विभाग, जिला पुलिस, जल पुलिस के द्वारा निरन्तर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली सोनप्रयाग, थाना गुप्तकाशी, थाना ऊखीमठ, थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा जल पुलिस के साथ मंदाकिनी नदी के किनारों पर व कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम से लेकर रुद्रप्रयाग जनपद की सीमा के अन्दर नदी किनारे सर्चिंग की जा रही है।

 

नदी किनारे के ऐसे स्थल जहाँ पर पहुँच आसान नहीं है, ड्रोन की सहायता से तलाश की जा रही है। इसके अतिरिक्त सरहदी जनपदों के डैम क्षेत्र सहित हरिद्वार तक सर्चिंग किये जाने का आग्रह किया गया है।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.