शर्मनाक: दुष्कर्म में नाकाम होने पर महिला को पहले पिलाया तेजाब, नहीं मरी तो…!
Share your love
बदायूं:उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाश ने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर पहले महिला को तेजाब पिलाया। उसके बाद महिला के पेट में चाकू घोंपकर उसका पेट फाड़ दिया। महिला की आंते तक बाहर आ गई। रात भर महिला तड़पती रही। जानकारी होने पर सुबह मोहल्ले वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
बीती रात 29 वर्षीय महिला घर में अकेले सो रही थी। उसके तीन छोटे बच्चे बरामदे में थे। पति काम करने दिल्ली गया है। जबकि सास-ससुर उसकी जेठानी को देखने स्वास्थ्य केंद्र गए थे। घर में और कोई मौजूद नहीं था। आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर मोहल्ले का एक झोलाछाप सत्येंद्र रात उसके घर आ धमका और महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के विरोध पर आरोपी ने उसे जबरन तेजाब पिला दिया। हालांकि तेजाब की मात्रा उसमें कम थी। इसलिए ज्यादा असर नहीं पड़ा।
यह देख आरोपी ने महिला के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू भोंकने के बाद महिला की आंते बाहर आ गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया। सुबह जब बच्चों ने मां को उठाने की कोशिश की तो मां को खून से लथपथ देख बच्चे रोने लगे। बच्चों ने ही पड़ोसियों को सूचना दी। कई लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कराया जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
