माफिया इकबाल बाला के उत्तराखंड के सहयोगियों पर ईडी की निगाहें

Share your love

देहरादून

 

खनन कारोबारी हाजी इकबाल बाला की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही उत्तर प्रदेश के बाद जांच एजेंसियों और ईडी की निगाहें बाला के उत्तराखंड के सहयोगियों पर है सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के कई  बिल्डरों के साथ हाजी इकबाल उर्फ बाला की पार्टनरशिप है जिसको लेकर अब ईडी ने अपनी निगाहें उत्तराखंड के बिल्डरों पर टेडी कर दी है और जांच उत्तराखंड की तरफ मोड़ दी है  जल्द ही उत्तराखंड में कई जगह ई डी की कार्यवाही देखी जा सकती है

एक माह पहले ही इकबाल के दो बेटे अलीशान और जावेद की  गिरफ्तारी हो चुकी है. वे दोनों अभी तक जेल में हैं. बता दें कि हाजी इकबाल की पिछले महीने तक  सवा सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क हो चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द हाजी इकबाल की गिरफ्तारी हो सकती है. हाजी इकबाल का एक बेटा गैंगस्टर एक्ट में अभी वांछित चल रहा है.

बसपा (BSP) के पूर्व एमएलसी और सहारनपुर (Saharanpur) के खनन कारोबारी हाजी इकबाल . बीते करीब दो साल से हाजी इकबाल और उनके सहयोगी अवैध रूप से कमाई गई अकूत संपत्तियों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाजी इकबाल को सहारनपुर का खनन माफिया भी बताया जाता है . हाजी इकबाल ने तमाम मुखौटा कंपनियां बनाकर उत्तर प्रदेश की बंद पड़ी चीनी मिलें खरीदी थीं. ईडी हाजी इकबाल की 1097 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर चुकी है. हाजी इकबाल के कई करीबियों और सहयोगियों को पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां गिरफ्तार कर चुकी हैं. अब जल्द ही आपको उत्तराखंड में भी इकबाल बाला के कई सहयोगियों पर कार्रवाई होती दिखेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.