उत्तराखंड के इन दो जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। देर रात रात 12 बजकर एक मिनट पर चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 44 किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है। इसके अलावा लगभग 12.35 पर मसूरी और देहरादून में भी झटके महसूस किए गए। कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, मसूरी में भी लोगों को घरों की चीजें हिलती हुई दिखीं। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नही हुआ है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.