उत्तराखंड में डोली धरती, कई जनपदों में भूकंप के झटके किए गए महसूस

चमोली: उत्तराखंड के कुछ जनपदों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके पहाड़ी जनपदों के साथ साथ मैदानी जनपदों में भी महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके सुबह 5:59 बजे महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि चमोली जिले का जोशीमठ भूकंप का केन्द्र रहा। रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की 4.7 तीव्रता आंकी गई है। सुबह करीब छह बजे (5:58-5:59AM) के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद दहशत में लोग घरों से बाहर भागे। हालांकि अभी तक किसी भी जनपद में कोई भी जानमाल के नुकशान की कोई सूचना नही मिली है।

चमोली के अलावा ऋषिकेश, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, यमुना घाटी उत्तरकाशी सहित कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ लोगों ने देहरादून में भी हल्के झटके महसूस किए। उत्तराखंड में इस वक्त जगह-जगह भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है। इस बीच भूकंप ने भी पहाड़ के लोगों की मुसीबतें बढ़ाई है। आपको बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड के कई जिले संवेदनशील जोन में आते हैं। भूगर्भीय वैज्ञानिक भी कई बार उत्तराखंड को लेकर चेतावनी दे चुके हैं कि उत्तराखंड में कभी भी 8 रिक्टर स्केल तक का भूकंप आ सकता है। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.