द्वारीखाल ब्लॉक को मिली भव्य सभागार की सौगात, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे महाराज

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी: पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लॉक के नवनिर्मित ब्लॉक सभागार और भवन का लोकार्पण प्रदेश के पर्यटन व लोक निर्माण मन्त्री सतपाल महाराज द्वारा कर दिया गया है। यह भवन द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है। यह भवन जिला योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख की लागत से बनाया गया है। महेंद्र राणा ने बताया कि ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल बनने के बाद उन्होंने ठानी थी कि किस तरह से द्वारीखाल ब्लॉक को प्रदेश के अन्य बेहतरीन ब्लॉकों की श्रेणी में लाया जाए। क्योंकि इससे पहले द्वारीखाल ब्लॉक की गिनती प्रदेश के पिछड़े ब्लॉकों में की जाती थी।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद उनके द्वारा लगातार द्वारीखाल ब्लॉक में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जिससे जनता लगातार लाभार्थी हो रही है उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि विकास योजनाओं को ब्लॉक के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जाए। जिसके लिए वे लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहां की ब्लॉक सभागार का बनना ब्लॉक वासियों के लिए एक उपलब्धि है। जिसका शिय भी वे ब्लॉक की जनता को देना चाहते हैं।

आपको बताते चलें कि ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल रहते हुए प्रमुख महेंद्र राणा को तीन बार पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायती राज पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशियों में ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा सबसे अग्रिम पंक्ति में चल रहे हैं। इतना तय है कि अगर महेंद्र राणा को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी के रूप में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से उतारा जाता है तो निश्चित तौर पर उनके विकास कार्यों का फायदा यमकेश्वर विधानसभा सीट में उनके साथ कांग्रेस को भी मिलेगा।

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी द्वारीखाल आतिया परवेज़ खान सहित ब्लॉक व जनपद स्तर के विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों सहित काँग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता व स्थानीय जनता मोजूत रही।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.