दुष्यंत गौतम ने कहा मेरी छवि को धूमिल करने की रची जा रही है साजिश !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुष्यंत गौतम ने कहा कि विपक्षी दल द्वेष की भावना से उनका नाम उछाल रहे हैं और यह सब उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा है।

मैं मान कर चलता हूं कि ये सभी बातें द्वेष के कारण कही जा रही हैं। विपक्षी दलों को कहीं न कहीं पार्टी को घेरना था। पहले कई बार वीआईपी का नाम उछाला गया, अब मेरा नाम आने से मेरी बेइज्जती हो रही है। जहां तक सुरेश राठौर की बात है, उन्हें पार्टी से 8–9 महीने पहले ही निष्कासित कर दिया गया था, इस कारण वह कांग्रेस के टूल थे। कांग्रेस ने जो किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

दुष्यंत गौतम ने आगे कहा कि जिन लोगों ने उनका नाम लिया, वे पहले ही पार्टी से निकाले जा चुके थे और इस वजह से कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहे थे। मेरी छवि को बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। यह सच है कि मेरी छवि को नुकसान पहुंचा है, इसलिए मैं विचलित भी हूं और दुखी भी।

लेकिन यह भी सच है कि ये लोग झूठ बोलते हैं, दो-चार-पांच दिन आवाज उठाते हैं। इसलिए मैं चुप रहा, लेकिन जब पानी सिर के ऊपर चढ़ गया तो मैंने 2 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा दायर किया है। मैंने सारे तथ्य कोर्ट के सामने रख दिए हैं और अब मुझे न्यायपालिका से न्याय मिलेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.