एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के चलते एसओजी,थाना बसन्तविहार व थाना क्लेमन्टाउन पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टूडेंटस के गैंगवॉर को समय से पहले किया विफल !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक देहरादून को सूचना मिली की देहरादून में 02 गुटो द्वारा पूर्व से ही अपने वर्चस्व को लेकर मनमुटाव चल रहा है जिसको लेकर दोनो गुटो द्वारा गैंगवार कर देहरादून में बडी घटना को अन्जाम दिया जा सकता है।
उक्त गैगवार की घटना पर प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा एसओजी देहरादून, थाना क्लेमन्टाउन तथा बसन्तविहार पुलिस को प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिनका पालन करते हुए आज दिनांक 27.11.2024 को गठित टीम द्वारा आवश्यकत सूचना संकलन कर गुट के 02 टीम में से एक टीम के 03 सदस्यो कोे थाना क्लेमन्टाउन क्षेत्रान्तर्गत आशारोडी व क्लेमन्टाउन से तथा दूसरी टीम को थाना बसन्तविहार क्षेत्रान्तर्गत इन्जिनियरिंग इन्कक्लेव से 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कुल 01 पिस्टल 315 बोर मय 02 कारतूस व 03 तमन्चा मय 04 कारतूस बरामद किये गये। दोनो गैग के विरूद्व थाना बसन्तविहार व थाना क्लेमन्टाउन में अलग अलग 02 अभियोग पंजिकृत किये गये। गैग के अन्य सदस्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही प्रचलित है। गैग के विरूक्ष समय रहते प्रभावी नही की जाती तो कुछ दिनों बडी घटना होना गैंग के गिरफ्तार सदस्यो द्वारा पूछताछ में बताया गया है। एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम
गैंग (A)
आसिफ मलिक पुत्र यासीन मलिक निवासी महुवाला माफी देहरादून, रितिक पवार पुत्र संजय निवासी देवबंद उत्तर प्रदेश उम्र व आकाश पुत्र पवन सिंह तोमर निवासी इ 70 साकेत मेरठ उत्तर प्रदेश…
गैंग (B)
कार्तिक पुत्र अनिल निवासी सुभाष नगर थाना क्लेमनटाउन टाउन देहरादून मूल निवासी पुट्ठी धनोरा जिला बागपत उत्तर प्रदेश, हिमांशु पुत्र लेट कुशल पाल सिंह निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश व विराट पुत्र विनिप कुमार निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश…
बताते चलें कि गिरफ्तार किए गये (गैंग A) के सदस्य आसिफ मलिक के विरुद्ध थाना पटेलनगर, थाना बसन्तविहार व थाना क्लेमेंटटाउन में अलग–अलग अभियोग पंजीकृत हैं जिनमें वह पूर्व में जेल जा चुका है….
उसके साथ ही (गैंग B) के सदस्य अभियुक्त हिमांशु तोमर के विरुद्ध भी थाना प्रेमनगर में अभियोग पंजीकृत है….
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एस0ओ0जी0 देहरादून के निरीक्षक शंकर सिह बिष्ट, उपनिरीक्षक कुन्दन राम, हेड कॉन्स्टेबल किरन, कॉन्स्टेबल ललित, कॉन्स्टेबल पंकज कॉन्स्टेबल अमित, कॉन्स्टेबल विपिन व कॉन्स्टेबल आशीष शामिल थे…
वहीं थाना बसन्तविहार से थानाध्यक्ष महादेव उनियाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुर्गेेश, उपनिरीक्षक पंकज महिपाल,अपर उपनिरीक्षक विनय भट्ट, कॉन्स्टेबल अनुज व महिला कॉन्स्टेबल निकिता शामिल थे…
इनके साथ ही थाना क्लेमन्टाउन से उपनिरीक्षक शोयब अली, कॉन्स्टेबल संजय व कॉन्स्टेबल संजय शामिल थे….
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
