‘सिलेंडर संकट’ के चलते “दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल” के पदाधिकारियों ने करी बैठक, समाधान न होने पर सीएम से करेंगे मुलाकात !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करी जिसमें व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की लगातार कमी पर गंभीर चिंता जताई।

व्यवसायियों का कहना था कि सिलेंडर उपलब्ध न होने से उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है और आर्थिक तंगी की स्थिति बनती जा रही है। कई व्यापारियों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अपनी दुकानों को बंद करने की नौबत आ सकती है।

बैठक के दौरान दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, उत्तराखंड के सदस्य पंकज मैसोन किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में पदाधिकारियों ने उनसे फोन पर वार्ता कर वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

फोन पर बातचीत के दौरान पंकज मैसोन ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा व्यवसायियों से जितना संभव हो सके , कम से कम गैस सिलेंडर का उपयोग अपील की और वैकल्पिक रूप से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल करने की हिदायत दी ।

साथ ही दो-तीन दिनों के भीतर स्थिति सामान्य न होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से सीएम धामी से मुलाकात करके व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु वार्ता करने के लिए आश्वस्त किया l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.