नशे की लत ने युवक को बनाया चेन स्नैचर, थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस में पहुंचाया सलाखों के पीछे !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

मालमती राणा ने थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्ति दून यूनिवर्सिटी रोड पर शिवम डेरी के पास से उसके गले से चैन छीन कर भाग गए है.

घटना की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो को चैक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

साथ ही स्नेचिंग की घटनाओं में पूर्व में प्रकाश में आये अभियुक्तों के संबंध में जानकारी करते उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही तथा अथक प्रयासों को पुलिस टीम द्वारा मोथरोवाला पुल से दौराने चैकिंग घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से घटना में छीनी गयी चैन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त शादाब अली से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा उसके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में छिनी गई चैन को अभियुक्त बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। घटना में शामिल अभियुक्त के साथी की तलाश की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.