अमेरिकी ऑगर मशीन से टनल में ड्रिलिंग कार्य हुआ आरंभ 

Share your love

उत्तरकाशी

 

ऑगर मशीन से टनल में ड्रिलिंग कार्य हुआ आरंभ

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मंगाई गई उच्च क्षमता की ऑगर मशीन के हिस्सों की आखिरी खेप भी प्रशासन के द्वारा सुरक्षित हवाई जहाज से उतार कर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सिलक्यारा पहुंचाई गई। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर ऑगर मशीन की अनलोडिंग व रेस्क्यू साइट तक परिवहन के लिए समन्वय की जिम्मेदारी एसडीएम डुंडा बृजेश कुमार तिवारी संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मशीन के कल-पुर्जो की आखिरी खेप भी रेस्क्यू स्थल के लिए भेज दी गई है। आज सुबह से मशीन द्वारा टनल में ड्रिलिंग कार्य शुरू हो गया है यह मशीन एक घंटे में 5 मी ड्रिल करती है जिससे उम्मीद लगाई जा रही है जल्द ही सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 40 फंसे हुए मजदूरों को बाहर  सकुशल निकाल लिया जाएगा

अंदर फंसे हुए मजदूरों को विटामिन की गोलियां दी जा रही है उनके द्वारा बुखार सर दर्द बदन दर्द की शिकायत की जा रही थी ।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.