अवैध खनन, ओवर स्पीडिंग एवं यातायात के नियमों का उलझन करने वालों के विरुद्ध चल रहा दून पुलिस का डंडा, 50 वाहन किए चीज!

Share your love

संवाददाता :करन सहगल

एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध खनन/ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड तथा यातायात नियमो का पालन न करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के कडे निर्देश दिये गये हुए हैं जिस क्रम में आज दिनांक 30-4-2025 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध खनन/ओवरलोड/ ओवर स्पीड तथा यातायात नियमों का उंल्लघन कर लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालो के विरूद्व अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा अवैध खनन/ ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड कर यातायात नियमो का उल्लघंन करने पर 50 वाहनो(डम्पर/ट्रक/टैक्टर ट्रॉली आदि) को सीज किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.