“ऑपरेशन कालनेमि” के तहत फर्जी बाबाओं के विरुद्ध लगातार चल रहा दून पुलिस का चाबुक, आज भी 10 किए गिरफ्तार!

Share your love

संवाददाता करन सहगल

सीएम धामी के निर्देशानुसार देवभूमि उत्तराखंड में धर्म की आड़ में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करने वाले, भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत उनके साथ धोखाधडी करने वाले ढोंगी बाबाओं विरूद्व कठोर कार्रवाई करने हेतु “ऑपरेशन कालनेमि” सुचारू रूप से संचालित है।

निर्देशों का पालन करते हुए एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों को चिन्हित करने एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया हुआ हैl

उसी क्रम में आज दिनांक 30/07/2025 को दून पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 10 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार हुए सभी 10 ढोंगी बाबा 7 अन्य राज्यों के रहने वाले हैंl


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.