थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत बंद घर में हुई चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा….

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

दिनांक 07/12/2024 को हरिपुर सेलाकुई निवासी राघवेंद्र पुत्र कर्म सिंह ने थाना सेलाकुई पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से ताला तोड़कर ज्वेलरी व कुछ नकदी चोरी कर ले जाने के संबंध में अवगत कराया जिस पर तत्काल थाना सेलाकुई में संबंधित धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया l

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून ने थानाध्यक्ष सेलाकुई को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिनका पालन करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिए की जानकारी ली गई, मुखबिर तंत्रों को सक्रिय किया, साथ ही सघन चैकिंग अभियान चलाया गया l

कल सायं चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल एक अभियुक्त शुभम पवार को घटना में चोरी की गई लगभग 06 लाख रु० कीमत की ज्वैलरी के साथ धूलकोट के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने हिसट्रीशीटर साथी लक्ष्मण सिंह उर्फ लक्की के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया गया दोनों अभियुक्तों द्वारा काम पर आने जाने के दौरान उक्त बंद घर की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्त से पूछताछ में घटना में प्रकाश में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों को सम्भावित स्थानों पर रवाना किया गया तथा दिनांक 11-12.12.2024 की देर रात्रि चैकिंग के दौरान घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लक्की को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के नाम लक्ष्मणसिंह रावत उर्फ लक्की पुत्र विजय सिंह रावत निवासी गोकुलधाम क्लेमेन्टटाउन देहरादून व शुभम पवार पुत्र वीर सिंह निवासी जामणी खाल थाना हिंडोला खाल टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी गोरखपुर शिमला बायपास रोड है l

अभियुक्त लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लक्की से 315 बोर का देशी तमंचा, जिन्दा कारतूस, 1 खोका कारतूस व पल्सर मोटर साईकिल बरामद हुई तथा अभियुक्त शुभम पंवार से घटना में चोरी की गई करीब 06 लाख की ज्वैलरी बरामद की गई l

अभियुक्त लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लक्की के हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्व क्लेमन्टाउन थाने में अलग-अलग धाराओं में 13 मुकदमे व कोतवाली पटेलनगर में 1 मुकदमा दर्ज है l

अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सेलाकुई उपनिरीक्षक शैंकी कुमार, उपनिरीक्षक अनित कुमार, कॉन्स्टेबल शीशपाल,कॉन्स्टेबल सोहन, कॉन्स्टेबल सुधीर व कॉन्स्टेबल उपेंद्र भंडारी शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.