देहरादून: वर्तमान में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में मफरूर/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाने के मफरूर/वाँछितो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर तथा पुलिस उपाधीक्षक डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा मफरूर/वाँछितो की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी थी, तथा उक्त टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा थाना डालनवाला में अलग-अलग अभियोगों में वांछित चल रहे ईनामी अभियुक्तों के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी कर जानकारी एकत्रित की गयी ।
जिसके क्रम में थाना डालनवाला पर पंजीकृत धोखाधड़ी के अभियोग में वर्ष 2008 से फरार चल रहे ईनामी दम्पत्ति संजीव बस्सी व उसकी पत्नी नवीता बस्सी के सम्बन्ध में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुयी की उक्त मफरूर/ईनामी दम्पत्ति का पुत्र पूर्व में देहरादून के एक स्कूल में अध्यनरत था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संस्थान से मफरुरों के पुत्र से सम्बन्धित विवरण व अन्य दस्तावेजों प्राप्त किये गये जिनका विश्लेषण करने पर उक्त दस्तावेजों से मफरुर के पुत्र के मोबाईल नम्बर की जानकारी प्राप्त हुयी । उक्त मोबाईल नम्बर की काल डिटेल निकालने पर पुलिस टीम को मफरुर दम्पत्ति के मोबाईल नम्बर की जानकारी प्राप्त हुयी तथा उक्त मोबाईल नम्बरों की लोकेशन मुम्बई, गुजरात, राजस्थान, नोएडा आदि जगहों पर होना ज्ञात हुआ। जिस पर थाना डालनवाला से अरूण असवाल के नेतृत्व में एक एडवांस टीम को सुरागरसी पतारसी हेतु नोएडा, दिल्ली रवाना किया गया।
एडवांस टीम द्वारा मफरूरों की लोकेशन का वैरिफिकेशन किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया। मंगलवार को मुखबिर व सर्विलांस पुलिस टीम को मफरूरों के गोर सिटी नोयडा में होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुयी। जिस पर उच्चाधिकारीगणो को अवगत कराते हुये उनके आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में एक टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु नोयडा रवाना किया गया ।
उक्त टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना व सर्विलांस के आधार पर मफरूर संजीव बस्सी व उसकी पत्नी नवीता बस्सी को थाना डालानवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2008 धारा 420/406/120बी भादवि के अभियोग में नोएडा स्थित गोर सिटी के फ्लेट न0 560, टावर विस्टेरिया, गोर सुन्दरियम, टैक जोन – IV ग्रेटर नोटडा वैस्ट, गौतमबुद्ध नगर, उ.प्र. से गिरफ्तार किया गया। जिन्हे बाद गिरफ्तारी देहरादून लाया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
