बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर उत्तर प्रदेश से धर दबोचा

Share your love

देहरादून
दिनाँक – 10/10/23

बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने सहारनपुर उत्तर प्रदेश से धर दबोचा

थाना प्रेमनगर

दिनांक 01/09/23 को वादनी ने थाना प्रेमनगर पर आकर एक तहरीर दी कि अभियुक्त यश कुमार सैनी पुत्र बाबूराम सैनी निवासी मानकमऊ निकट होलीचौक सोसाईटी, गंगोह रोड, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, उम्र 22 वर्ष द्वारा उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार करने, गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल मु0अ0स0 188/2023 धारा 328/376/504/506 भादवि बनाम यश कुमार का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष प्रेम नगर को आवश्यक निर्देश दिए गये। जिस पर पुलिस टीम गठित कर दिनांक 09/10/23 को अभियुक्त यश कुमार पुत्र बाबूराम सैनी को गंगोह सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।

*अभियुक्त का नाम पताः-*
यश कुमार सैनी पुत्र बाबूराम सैनी निवासी मानकमऊ, निकट होलीचौक सोसाईटी गंगोह रोड, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, उम्र 22 वर्ष

*पुलिस टीम*
1- म0उ0नि0 निधि डबराल
2- कानि0 प्रदीप


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.