जोशीमठ आपदा पर सियासत ना करें आज भी 70% जी रहे सामान्य जीवन : सीएम धामी

Share your love

देहरादून

 

जोशीमठ आपदा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार पर लगातार विपक्षी दल निशाना साध रहे हैं ऐसे में चौतरफा घेराबंदी होते देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा पर राजनीति न करने की सलाह दी है

 

जोशीमठ दैवीय आपदा पर सियासत करने वालों को सीएम धामी ने नसीहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जोशीमठ दैवीय आपदा पर सियासत नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि जिस तरह से जोशीमठ को दिखाया जा रहा है वह ठीक नहीं है। क्योंकि 70 फ़ीसदी लोग आज भी अपना काम कर रहे हैं वहां की दुकानें खुल रही हैं। लोग अपने रोजमर्रा के काम में लोग लगे हुए हैं। सरकार विस्थापितों के लिए हर संभव काम कर रही है। फिलहाल जोशीमठ को लेकर सियासत नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के बयानों को लेकर निशाना साधा है। क्योंकि राहुल गांधी ने भी जोशीमठ को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी तरह से जोशीमठ पर सियासत नहीं करनी चाहिए।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.