देहरादून

पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल के अधीन वर्तमान में थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 19/23 धारा 420,467,468,471,474,120B भादवि 7A,12,13D PC एक्ट की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी द्वारा संपादित की जा रही है जिसमें अब तक कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है उपरोक्त अभियोग के विवेचना के क्रम में दिनांक 10 मई 2023 को गठित विशेष जांच दल द्वारा उक्त मुकदमे से संबंधित एक और चिकित्सक जिसके द्वारा राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटका बंगलुरु से फर्जी डिग्री प्राप्त कर भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराया गया था साक्ष्य संकलन के पश्चात गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उक्त प्रकरण में अब तक कुल 23 गिरफ्तारियां की जा चुकी है व अन्य संदिग्ध अभियुक्तों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गयी है ।
क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी द्वारा बताया गया की मुकदमा से संबंधित अन्य फर्जी चिकित्सकों के संबंध में समस्त जानकारी जुटा ली गई है कुछ चिकित्सक फरार है गिरफ्तारी हेतु 3 टीम नियुक्त की गई है शीघ्र समस्त चिकित्सकों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त चिकित्सक का विवरण
=======================
1- लोकेश शर्मा पुत्र बनारसीदास निवासी ग्राम मानेसर थाना बेहट जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
