BCCI सचिव जय शाह द्वारा जिला अध्यक्ष अजय तिवारी को किया गया सम्मानित

Share your love

किच्छा: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के वार्षिक सम्मान समारोह में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी को बीसीसीआई के सचिव जय शाह द्वारा किया गया सम्मानित।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की वार्षिक सम्मान समारोह देहरादून के सरोवर प्रीमियर होटल में आयोजन किया गया । इस आयोजन में बीसीसीआई के सचिव जय शाह, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ,यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस सीएयू के वार्षिक सम्मान समारोह में बीसीसीआई के द्वारा उत्तराखंड के मान्यता और उत्तराखंड की क्रिकेट की उपलब्धियों के बारे में बीसीसीआई सचिव द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उत्तराखंड में क्रिकेट की उपलब्धियों के लिए महिम वर्मा जी की प्रशंसा की ।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की जिला इकाई क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के क्रिकेट के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर बीसीसीआई सचिव जय शाह व बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला राजीव शुक्ला के द्वारा जिला अध्यक्ष अजय तिवारी व कार्यकारिणी को सम्मानित किया गया। उनके साथ क्रिकेट एसोसिएशन आफ उधम सिंह नगर के सचिव नूर आलम व कोषाध्यक्ष राहुल पवार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला , सचिव महेंद्र वर्मा , संरक्षक और उत्तराखंड क्रिकेट के भीष्म पितामह पी सी वर्मा , दीपक मेहरा उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.